मुख्य सामग्री पर जाएं
समाचार पर वापसconstruction

निर्माण प्रगति — मार्च २०२६

प्रकाशित: १ मार्च, २०२६

गुणायतन के निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है।

प्रथम तल का मंडोवर कार्य ८५% पूर्ण हो चुका है। मुख्य शिखर की नींव डाली जा चुकी है और अब ऊपरी तल का काम शुरू हो गया है।

विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि राजस्थान के कुशल शिल्पकारों द्वारा बनाई जा रही नक्काशी अत्यंत सूक्ष्म और भव्य है। प्रत्येक स्तंभ पर २४ तीर्थंकरों के प्रतीक उकेरे जा रहे हैं।

अनुभव केंद्र का निर्माण भी प्रगति पर है। ४डीएक्स थिएटर के लिए विशेष उपकरण आयात किए जा रहे हैं।